Biography

Author Picture

डॉ. प्रदीप शर्मा

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के एक छोटे से कस्बे जसूर में जन्में और मृदा विज्ञान के क्षेत्र में मौलिक अनुसन्धान से अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए कुलपति के पद से सेवानिवृत्त डॉº प्रदीप शर्मा आजकल अपने घर पालमपुर में जीवन वसर कर रहे हैं। एक सम्मानित कृषि (मृदा) विज्ञानिक होने के साथ–साथ डॉ. शर्मा एक सुलझे हुए लेखक भी हैं। प्रकृति और रोज़मर्रा की जिन्दगी से प्रेरित उनकी कविता–कहानियां विभिन्न पत्र–पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहती हैं। उनके पांच कविता–संग्रह, एक गज़ल–संग्रह, और तीन कहानी–संग्रह (अफीम के फूल, गोलगप्पे और सुनहरे रंग की छतरी) प्रकाशित हो चुके हैं। ‘ऐसी–वैसी लड़की’उनका चौथा कहानी–संग्रह है।