Biography

दीप्ति प्रकाश
दीप्ति प्रकाश हिंदी की एक सम्मानित शिक्षिका, लेखिका और अनुवादक हैं। वे शिक्षण में रचनात्मक तरीकों को अपनाने के लिए जानी जाती हैं। उन्हें हिंदी अकादमी, दिल्ली सरकार, भारत की ओर से 'हिंदी शिक्षण सम्मान' प्राप्त हो चुका है। दीप्ति ने दिल्ली विश्वविद्यालय से M.Phil. और B.Ed. किया है। विद्यार्थियों के लिए पुस्तकें लिखने के बाद, अब वे लोगों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करने पर ध्यान दे रही हैं। दीप्ति ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश, भारत में रहती हैं। खाली समय में उन्हें पढ़ना और सजगता (माइंडफुलनेस) का अभ्यास करना पसंद है।
