Biography

Author Picture

Dr Kunnath Padmanabhan

डॉ. कुन्नत्त पद्मनाभन
केरल के पालक्काड ज़िले के तोलन्नूर गाँव में वर्ष 1983 में जन्मे डॉ. कुन्नत्त पद्मनाभन ने कुत्तनूर करडियाम्पारा एल.पी. स्कूल, तोलन्नूर हायर सेकेंडरी स्कूल तथा चिट्टूर गवर्नमेंट कॉलेज से अपनी शिक्षा पूर्ण की।
वर्ष 1998 में उन्हें राज्य पुरस्कार स्काउट अवॉर्ड तथा वर्ष 1999 में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित कविता लेखन एवं कविता-पाठ प्रतियोगिता में उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भारतीय सेना के 8 मद्रास रेजिमेंटल सेंटर द्वारा आयोजित Talent in Poetry Writing Award से भी उन्हें सम्मानित किया गया।
वर्ष 2003 से 2020 तक उन्होंने भारतीय सेना में सेवा की। सैन्य सेवा के साथ-साथ वे साहित्य तथा सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। उन्होंने साहित्य में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है।
वे World Human Rights Protection के National Lifetime Member भी हैं। इसके अतिरिक्त, वे Mental Health Psychologist के रूप में भी कार्य करते हैं।

प्रमुख कृतियाँ
काव्य-संग्रह:
वेनलमझा
निशागंधी
मझपेय्त रात्रियिल
जातकम्
मुन्नरियिप्पु
उपन्यास:
पत्तु मिनिट्टिन्टे दूरम्
परिवार
पिता: कुन्नत्त कण्डन
माता: शारदा
पत्नी: सनुषा पद्मनाभन
पुत्र: आदिनाथ, अमननाथ