Biography

Dr. Seema Verma
डॉ. सीमा वर्मा ने आयुर्वेद महाविद्यालय गुरुकुल कांगड़ी (कानपुर विश्वविद्यालयद्ध से बी.ए.एम.एस. की डिग्री प्राप्त कर, लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग में डिप्लोमा तथा उत्तराखण्ड ओपन यूनीवर्सिटी से एम.ए. योग किया फिर लखनऊ विश्वविद्यालय से पीजी डिप्लोमा इन गर्भसंस्कार किया है और एम.ए. ज्योतिर्विज्ञान तथा पी.एच.डी. ज्योतिर्विज्ञान भी लखनऊ विश्वविद्यालय से 2008 में करके 2009 से 2020 तक लखनऊ विश्वविद्यालय के ज्योतिर्विज्ञान विभाग में फलित ज्योतिष के अध्यापन का कार्य किया। लेखिका ने अपनी प्रथम पुस्तक “मानसिक रोगों की ग्रह चिकित्सा" 2014 में पूर्ण की जो कि चिकित्सा ज्योतिष पर आधरित थी ।लेखिका की पूर्व में प्रकाशित पुस्तक 'मानसिक रोगो की ग्रह चिकित्सा' और ज्योतिष शास्त्र से भविष्य कथन पाठकों द्वारा अत्यधिक पसन्द की जाती रही है।
