Biography

Vibha Sinha
इस पुस्तक की लेखिका विभा सिन्हा ने बिहार राज्य के जिला धनबाद के एक छोटे प्रखंड माइथान से अपनी स्कूली शिक्षा आरंभ की और बाद में राँची विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की। बचपन से ही उन्हें कविता, कहानियों को पढ़ने का शौक रहा जिसे उन्होंने प्रख्यात लेखकों की किताबों तथा पाक्षिक एवं मासिक पत्रिकाओं के माध्यम से पूरा किया । माता पिता ने भी प्रोत्साहित किया, स्कूल में भी कुछ न कुछ लिखती रही जिसे शिक्षकों द्वारा सराहा जाता रहा । अपने मन के भावों को प्रकट करने के लिए कविता उन्हें सहज और सरल माध्यम लगा । गत वर्ष उनका एक काव्य संकलन प्रकाशित भी हुआ जिसका नाम है, “उद्गार मन के” । पाठकों द्वारा इसे सराहा भी गया ।

