Description
भारतीय रेल में हजारों ऐसी रोचक जानकारियां हैं जो न केवल भारतीय रेल को बल्कि विश्व रेलवे को भी अपनी इन रोचक जानकारी के कारण गौरवान्वित करती रही हैं। यह रोचक जानकारियां अमूल्य धरोहरों, ऐतिहासिक घटनाओं, सांस्कृतिक विरासतों, विशाल संरचनाओं और गौरवपूर्ण इतिहास से भरी पड़ी हैं। प्रतिदिन चलने वाली कई हजार रेलगाड़ियों और रेलवे स्टेशनों को रोज करोड़ों लोग देखते हैं किंतु उनके रोचक जानकारी के बारे में लोगों को बहुत ही कम जानकारी रहती है। इस पुस्तक में भारतीय रेल के बहुत सारे पर्वतीय रेलवे के बारे में पूरी जानकारी एक जगह देने का प्रयास किया गया है। इतने सारे रोचक और अनोखे पर्वतीय रेलवे के बारे में एक साथ सम्पूर्ण जानकारी वाली इस तरह की कोई भी पुस्तक अभी तक रेलवे में या अन्य कहीं से भी नहीं छपी है। स्वाभाविक रूप से इतने सारे रोचक और अनोखे पर्वतीय रेलवे की रोचक जानकारी पर यह अपनी तरह की पहली पुस्तक है, जिसमें एक जगह सभी अद्भुत, रोचक और अनोखे पर्वतीय रेलवे के बारे में समुचित जानकारी दी गई है। इसलिए मैं आशा करता हूं कि यह पुस्तक सभी पाठकों, लेखकों, पुस्तकालयों, विद्यालयों, संस्थाओं, रेलवे कार्यालयों, रेल प्रेमियों और जन सामान्य एवं रेल कर्मचारियों के लिए समान रूप से लाभदायक सिद्ध होगी। इसे और उपयोगी बनाने के लिए आपके सुझावों का स्वागत करूंगा। धन्यवाद.







Reviews
There are no reviews yet.